रंगोली में दिव्या और पोस्टर मेकिंग में सोमेश प्रथम

पामगढ़ | अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि, न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति पामगढ़ शीलू केसरी ने इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 की थीम है “मानवाधिकार हमारी दैनिक जरूरतें हैं’। ये हर व्यक्ति को गरिमा, समानता और सम्मान से जीने का अधिकार देते हैं। केसरी ने उपस्थित छात्रों को निःशुल्क कानूनी सहायता, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों और लोक अदालत के लाभों के बारे में महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी। उन्होंने 13 दिसंबर 2025 को होने वाली लोक अदालत में आपसी समझौते से मामलों के निपटान पर भी जोर दिया। इस अवसर पर रंगोली और पोस्टर मेकिंग स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं। रंगोली में दिव्या साहू व साथी ने प्रथम और पोस्टर मेकिंग में सोमेश कुमार श्रीवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ. एस.आर. महेंद्र ने दिया, और मंच संचालन आर.एस. विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान पीएलवी और महाविद्यालय के अन्य शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *