कोरबा| सीतामणी के पास 10 से अधिक लड़कों ने लाठी-डंडे, हॉकी व बेल्ट से युवक की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 युवक व 5 किशोरों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन जाने वाली सड़क पर सीतामणी के पास दुकान के बाहर सोमवार की दोपहर 10 से अधिक लड़कों ने प्रकाश दास को पकड़ लिया। लाठी-डंडे, हॉकी स्टीक व बेल्ट से लैस लड़कों ने उसकी पिटाई की। इस दौरान बीच-बचाव के लिए आने वालों से भी गाली-गलौच की। पिटाई में प्रकाश दास गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सीसी कैमरों में रिकार्ड हुई और फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और फुटेज के आधार पर मारपीट करने वालों की पतासाजी में जुट गई। कार्रवाई के दौरान मोतीसागर पारा निवासी गोविंदा सागर, अविनाश सागर, शंभू, रमेश, सरवन सागर, आकाश सागर समेत 5 किशोरों को पकड़ा।


