रंधावा कॉलोनी में हफ्ते से वाटर पाइप लीक, शिकायत पर भी समाधान नहीं

जालंधर| शहर की रंधावा कॉलोनी में पिछले सात िदनों से हो रही वाटर पाइपलाइन की लीकेज की शिकायत पर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। स्वयंसेवी संस्था दिशा दीप के संस्थापक लायन एसएम सिंह ने बताया िक वे दो बार इसकी शिकायत निगम में दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद होने के बाद भी इस फॉल्ट को ठीक नहीं किया जा रहा है। इससे आस-पड़ोस के घरों में भी पानी की सप्लाई कम हो गई है। सिंह ने कहा कि इस शिकायत पर असाधारण हो रही देरी के लिए नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन व मेयर विनीत धीर से मिलकर उन्हें बताया जाएगा कि टेलीफोन पर मिलने वाली शिकायतों की सूचना का नंबर व्हाट्सएप पर उपभोक्ता को दिया जाए तथा मरम्मत के लिए कोई समय अवधि निश्चित की जाए। पानी की टूटी पाइप दिखाते लायन एसएम सिंह।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *