4.50 लाख रु. से प्रशासकीय परिसर में डॉ. अंबेडकर हॉल होगा रेनोवेट

जालंधर| जिला प्रशासकीय कॉम्पलेक्स में बने डॉ. बीआर अंबेडकर हॉल की रेनोवेशन को लेकर 4.50 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वीरवार को असिस्टेंट कमिश्नर जनरल रोहित जिंदल और जिला नाजर राकेश कुमार की तरफ से बिल्डिंग का दौरा किया गया। जीए रोहित जिंदल ने बताया कि इस हॉल में बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जा रहा है। इसके लिए 100 कुर्सियां, एसी, लाइटिंग, पंखे, कर्टन, सोफा, सेंटर टेबल, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और रंग रोगन का काम किया जाएगा। इसके बाद यहां पर होने वाले कार्यक्रम बेहतर तरीके से करवाए जा सकते हैं। डॉ. बीआर अंबेडकर हॉल का दौरा करते असिस्टेंट कमिश्नर व जिला नाजर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *