भास्कर संवाददाता | अमरावद कलां संत निरंकारी चैरिटेबल संस्था की स्थानीय शाखा 21 दिसंबर, रविवार को विशाल रक्तदान शिविर लगाएगी। यह शिविर एफसी राय मैरिज गार्डन में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। संस्था लगातार चौथे वर्ष यह शिविर आयोजित कर रही है। शिविर में भोपाल के हमीदिया अस्पताल की विशेषज्ञ टीम रक्त परीक्षण और संग्रह की प्रक्रिया पूरी करेगी। संस्था को पिछले तीन वर्षों में अच्छे परिणाम मिले हैं। पहले वर्ष 80, दूसरे वर्ष 85 और तीसरे वर्ष 90 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। यह रक्त हमीदिया अस्पताल को दिया गया, जिससे कई जरूरतमंदों की जान बची। संस्था सदस्य राजकुमार राय ने बताया कि इस अवसर पर इंदौर से महात्मा रमेश चंद्र वस्त्रकार पधारेंगे। उनके मार्गदर्शन में एक घंटे की संगत भी होगी।


