रक्तदान शिविर में 16 यूनिट रक्त संग्रह

रांची | मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने सोमवार को शाखा अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में रक्तदान पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन पुष्प विहार, गणपति अपार्टमेंट रांची में किया गया। इसमें 16 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान संयोजिका पायल जैन संयोजिका कोमल पोद्दार, रक्तदान पखवाड़ा संयोजिका रोजी खंडेलवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। रक्तदाताओं को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया। यह शिविर का कार्य सदर अस्पताल के चिकित्सकों के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शुभा अग्रवाल, कोमल पोद्दार, पिंकी शर्मा, वेदिका सिंघानिया, चंद्रकला और अन्य सदस्य मौजूद थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *