रांची | रांची से हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं द्वारा गुरुद्वारा में श्री सुखमणि साहिब का सामूहिक पाठ किया गया। श्री गुरु गुरुनानक सत्संग सभा का 170 सदस्यों का जत्था 8 जून को रांची से श्री हेमकुंड साहिब पहुंचा। सोमवार को श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ श्री हेमकुंड झील में आस्था की डुबकी लगाई और गुरुद्वारा में सजे दीवान में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने स्नान आदि से निवृत्त होकर गुरुद्वारा में श्री सुखमणि साहिब का सामूहिक पाठ किया। गुरुनानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि लौटने के क्रम में श्रद्धालु श्री बद्री नाथ धाम के दर्शन करने के बाद ऋषिकेश पहुंचेंगे और वहां संपूर्णता की अरदास करने के साथ 12 जून को दिल्ली से चलकर 13 जून को रांची पहुंचेंगे।


