पुंदाग में अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का वितरण

रांची | पुंदाग में 210वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन को किया गया। महाप्रसाद कार्यक्रम का आयोजन डूंगरमल अग्रवाल-संतोष देवी अग्रवाल ने अपनी पोती शान्वी व मेहल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर उनके परिवार के सौजन्य से किया गया। मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने दोपहर में पूजा की। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।इसके बाद भजन-संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने कृष्ण दरबार में अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराया। इसके बाद महाआरती की गई‌।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *