जेटेट का एडमिट कार्ड खो गया तो सनहा व शपथ पत्र लाएं अभ्यर्थी

रांची | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा सहायक आचार्य (कक्षा छह से आठ) नियुक्ति परीक्षा के शॉर्ट लिस्टेड अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शिड्यूल जारी किया गया है। इसमें अभ्यर्थियों को जेटेट परीक्षा का एडमिट कार्ड साथ लाने के लिए कहा गया था। जेटेट की परीक्षा 9 साल पहले वर्ष 2016 में आयोजित की गई थी। इसलिए काफी संख्या में अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड खो गया है। सोमवार को जारी नोटिफिकेशन में जेएसएससी ने जिन अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट खो गया है, उन्हे खोने का सनहा और शपथ पत्र साथ लाने के लिए कहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *