रक्तवीरों ने 101 यूनिट बल्ड डोनेट किया

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी ने 20 जुलाई को ‘फसह के प्रेम के द्वारा जीवन देने के लिए विश्व रक्तदान ड्राइव’ का आयोजन किया। कार्यक्रम राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में हुआ। इसमें चर्च के सदस्य, उनके परिवारजन और स्थानीय नागरिकों सहित ने भाग लिया। इस दौरान कुल 101 यूनिट रक्तदान किया गया। इस मौके पर नगर पालिका निगम अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत और छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर मौजूद रहे। महापौर ने चर्च ऑफ गॉड के सेवाभाव की सराहना की। इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। यह अभियान 20 साल पहले दक्षिण कोरिया से शुरू हुआ था। अब तक 64 देशों में 1,609 बार आयोजित हो चुका है। भारत में भी यह ड्राइव हर साल पश्चिम बंगाल, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में होती है। ‘फसह’ उस दिन को दर्शाता है जब यीशु मसीह ने अपने बलिदान से लोगों को नया जीवन देने की वाचा की थी। चर्च ऑफ गॉड इसी भावना को रक्तदान के जरिए समाज में साझा कर रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान संस्था बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्यों ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में शामिल हुए संस्था के लोग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *