राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में आठ छात्रों का चयन हुआ

बैकुंठपुर | कोरिया जिला मुख्यालय में संचालित शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वर्ष 2024-25 में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा एनटीएसई में विद्यालय के 8 व प्रयास परीक्षा में 4 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों में राजकमल सिंह, प्रियांशु, दिलेश्वर सिंह, संतोष कुजूर, अनोहर सिंह, अजय सागर, संदीप कुमार और अमृत। चयनित छात्रों को छत्तीसगढ़ शासन की ओर से कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह 1100 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य कृपा कल्याणी टोप्पो, प्रधान पाठक आरपी शुक्ला एवं समस्त स्टाफ ने चयनित छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *