रक्षाबंधन पर यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनें में लंबी वेटिंग, 29 से फिर राहत

जालंधर | रक्षाबंधन के त्योहार पर घर जाने वाले मुसाफिरों की परेशानी बढ़ गई है। जालंधर से अगस्त महीने में यूपी और बिहार अपने घर जाने के लिए ट्रेनों में लंबी वेटिंग बनी है, काफी ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। रेलवे आरक्षण केंद्रों और ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही है। हालांकि, जालंधर से यूपी के विभिन्न शहरों को जाने वाली ट्रेनों में अभी वेटिंग लिस्ट बनी हुई है, लेकिन रेलवे रिकॉर्ड के अनुसार 29 अगस्त के बाद यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है। उस अवधि में कई ट्रेनों में सीटें खाली उपलब्ध हैं। त्योहार पर घर लौटने की उम्मीद लगाए मुसाफिरों के पास अब सिर्फ तत्काल कोटे या 29 अगस्त के बाद की बुकिंग का ही सहारा बचा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *