रक्षा राज्यमंत्री समेत भाजपा को शहीद कैप्टन को श्रद्धांजलि देने का नहीं मिला समय: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा और प्रवक्ता सोनाल शांति ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि शहीद कैप्टन करमजीत सिंह का पार्थिव रांची लाया गया, तो उन्हें श्रद्धांजलि देने रांची सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नहीं आए। उन्होंने अपना कोई प्रतिनिधि भी नहीं भेजा। यह शहीद का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि अन्य भाजपा नेताओं को भी वीर शहीद को श्रद्धांजलि देने का समय नहीं मिला। जबकि, बाबूलाल मरांडी हमेशा सोशल मीडिया पर लिखते रहते हैं। उधर, कश्मीर के अखनूर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हुए कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने श्रद्धांजलि संदेश में उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। कहा कि कैप्टन करमजीत सिंह के बलिदान का देश और राज्य सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने जिस उद्देश्य के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है उस उद्देश्य की पूर्ति के लिए भारत की जनमानस हमेशा खड़ी रहेगी। देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए उनके सपनों के अनुसार भारत की जनता एक साथ खड़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *