एडीजी सुमन गुप्ता ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा तैयार आई-जीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर सभी अनुसंधान पदाधिकारियों का निबंधन और प्रशिक्षण को लेकर संबंधित बैठक की। बैठक में कोड ऑफ कंडक्ट फॉर गर्वमेंट इंप्लाइज, प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हरासमेंट ऑफ वीमेन एट वर्क प्लेस, इंट्रोडक्शन टू इमर्जिंग टेक्नोलॉजीस, स्टे लाइफ इन साइबर स्पेश, ऑरयेंटेशन मॉड्यूल ऑन मिशन लाइफ और योगा ब्रेक ऐट वर्कप्लेस विषय पर चर्चा की गई। चर्चा में यह स्पष्ट हुआ कि पिछले एक सप्ताह के भीतर लगभग 3769 अनुसंधानकर्ताओं द्वारा आई-जीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर निबंधन कराया जा चुका है। सभी एसएसपी, एसपी (रेल जमशेदपुर एवं रेल धनबाद सहित) को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया कि विशेष अभियान चलाकर उपरोक्त छह पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण तथा आई-जीआेटी कर्मयोगी पोर्टल पर सभी अनुसंधान पदाधिकारियों का शत प्रतिशत निबंधन निश्चित रूप से एक माह के अंदर पूरा कर लिया जाए। बैठक में आईजी ट्रेनिंग ए. विजयलक्ष्मी भी शामिल हुईं। जबकि, राज्य के सभी जिलों के एसएसपी, एसपी आदि शामिल हुए।


