रघुवर दास का रामगढ़ में भव्य स्वागत:पूर्व मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था पर घेरा झारखंड सरकार को, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास का रामगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रांची से हजारीबाग जाते समय सैनी होटल के पास उनका काफिला रुका। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस और रंजन सिंह समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। रघुवर दास ने मौजूदा झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में आए दिन लूटपाट और हत्याएं हो रही हैं। सनातन धर्म के त्योहारों में बाधा डालने का आरोप उन्होंने सरकार पर सनातन धर्म के त्योहारों में बाधा डालने का भी आरोप लगाया। रघुवर दास ने कहा कि वर्तमान सरकार समाज का उत्पीड़न कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं में रघुवर दास की वापसी को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बना सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *