विवाहेत्तर संबंध से परेशान महिला ने की आत्महत्या:परसुडीह में 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाई, पति से हुई थी बहस

परसुडीह थाना क्षेत्र के बगान टोला में एक दुखद घटना सामने आई है। 30 वर्षीय रुपाली अर्जी ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना शनिवार की सुबह 9 से 10 बजे के बीच की है। रुपाली का एक ओडिशा के वरणपुर निवासी शंकर विश्वयं नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था। इस कारण चार महीने पहले वह अपने बच्चों के साथ हैदराबाद चली गई थी। परिवार वाले उसे वापस घर ले आए थे। रुपाली ने घर में ड्रम पर चढ़कर फांसी लगा ली शुक्रवार की सुबह इसी मुद्दे को लेकर पति राजेश अर्जी से उनकी बहस हुई थी। अगले दिन जब पति बाजार गए थे और सास कपड़े धो रही थी, रुपाली ने घर में ड्रम पर चढ़कर फांसी लगा ली। बाहर खेल रहे उनके बच्चे ने खिड़की से यह दृश्य देखा और परिवार को सूचित किया। पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पति राजेश के अनुसार, पत्नी के प्रेम संबंध को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। रुपाली ने इससे पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *