रणथंभौर टाइगर रिजर्व में अब सफारी वाहनों पर टू वे डैश कैमरा नजर आएगा। इसे लेकर रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पर्यटन डीएफओ संजीव शर्मा की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। अच्छी क्वालिटी के डेश कैमरा लगवाने के लिए आदेश आदेश में डीएफओ शर्मा ने बताया कि चीफ वाइल्ड लाइफ गार्डन ने नवंबर माह में इसे लेकर एक आदेश जारी किया था। आदेश में डीएफओ ने बताया कि चीफ वाइल्ड लाइफ के आदेश की अनुपालना में सभी जिप्सी और कैंटर वाहन मालिकों को निर्देशित किया जाता है कि वह अपने वाहनों में डेश बोर्ड पर अच्छी गुणवत्ता का दोनों तरफ देखने वाला डेश कैमरा लगवाएं। जिससे सफारी के दौरान टाइगर के पास पर्यटन वाहनों को ले जाने से रोका जा सके। आदेश में डीएफओ संजीव शर्मा ने बताया कि जल्द से जल्द यहां कैमरे लगाकर पर्यटन कार्यालय में वाहन मालिकों को सूचना देनी होगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वन विभाग की ओर पर्यटन वाहनों में जीपीएस भी लगवाए थे। जिससे पर्यटन वाहन सफारी के दौरान निर्धारित रूट से बाहर नहीं जा सके। आपको बता दें कि वन विभाग की ओर से पूर्व में समय समय पर नियमों को तोड़ने वाले पर्यटन वाहनों पर कार्रवाई भी की गई है।


