रणथंभौर नेशनल पार्क मे भालू की चहल कदमी देखकर रोमांचित हुए विशेष बच्चे

सवाई माधोपुर| जिला मुख्यालय पर संचालित मुस्कान विशेष विद्यालय के दिव्यांग छात्र छात्राओं को रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कराया गया। संस्था सचिव अरविंद चौहान के बताया की दिव्यांग बच्चों को हर साल रणथंभौर नेशनल पार्क का शैक्षिक भ्रमण करा वन एवं वन्यजीवों की जानकारी दी जाती है। इसी कड़ी में वन विभाग की ”बाघ रक्षक” योजना के तहत उपवन संरक्षक मानस सिंह द्वारा विशेष बच्चों को जंगल भ्रमण की स्वीकृति मिलने के बाद बच्चों को जोन नम्बर 6 में विजिट कराई गई। यात्रा के दौरान स्पेशल एडुकेटर सचिन सिंह, हनुमान गुर्जर, अमिता मीणा, सुरेन्द्र सिंह, श्याम सुंदर रेगर, सुरेन्द्र रेगर, द्वारा बच्चों को चीतल, हिरण, सांभर, बंदर, भालू आदि की जानकारी दी गई। टाइगर की साइटिंग नहीं होने से बच्चे मायूस नजर आए, लेकिन पटवा बावड़ी के पास स्लोथ बियर (भालू) की चहल कदमी देख बच्चें खासा रोमांचित हो उठे। वार्डन भानु प्रताप सिंह एवं हेल्पर युवराज सिंह ने सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की, जिससे बच्चों को अलग ही आनंद आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *