रणथंभोर नेशनल पार्क में बाघिन रिद्धि के मेल शावक का एक बार फिर रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर नजर आया। रणथंभोर फोर्ट की पार्किंग के पास शावक चहलकदमी करता दिखा। जिसे देखकर यहां मौजूद पर्यटक और श्रद्धालु खासे रोमांचित नजर आए। मेल शावक के साथ ली सेल्फी यातायात रहा प्रभावित दरअसल, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे रणथंभोर फोर्ट की पार्किंग के पास रिद्धि का एक शावक नजर आया। यह शावक यहां करीब 10 मिनट तक जंगल की सुरक्षा दीवार और गणेश मंदिर मार्ग पर चहलकदमी करता रहा।जानकारी के अनुसार शावक नाल चढाई की दिशा से आया और कुछ देर रुकने के बाद जोन नंबर–3 की ओर चला गया। इस दौरान सफारी पर जा रहे पर्यटकों और गणेश मंदिर दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं ने इस पूरे वाकया को अपने कैमरे में कैद कर लिया।यहां शावक के मूवमेंट के चलते करीब 15 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। उल्लेखनीय है कि शाम के समय रिद्धि के शावक का अकेला मूवमेंट लगातार सामने आ रहा है, जिससे यह क्षेत्र पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए हॉट-स्पॉट पॉइंट बनता जा रहा है। वहीं वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। आपको बता दें कि पिछले महीने बाघिन रिद्धि व उसके शावक रणथंभौर फोर्ट के गेट पर पार्किंग वाले इलाके में नजर आ चुके हैं। चहलकदमी करते रिद्धि के मेल शावक के फोटोज….


