रणथंभौर में बाघिन टी-2307 के चौथा शावक दिखाई दिया और जोन चार में अठखेलियां करता नया शावक नजर आने के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। बीते दिनों तीन शावकों के दिखने के बाद यह चौथा शावक पार्क के लिए खुशखबरी बनकर सामने आया है। जोन नंबर चार में अचानक दिखा नया शावक रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नंबर चार में अचानक बाघिन टी-2307 का चौथा शावक अठखेलियां करता नजर आया। इस दौरान पर्यटकों के साथ मौजूद गाइड दीपक गुर्जर ने शावक की गतिविधियों को अपने कैमरे में कैद किया और तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। कैमरा ट्रैप से हुई चार शावकों की पुष्टि जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संबंधित क्षेत्र में लगे कैमरा ट्रैप खंगाले। जांच के दौरान कैमरा ट्रैप में बाघिन टी-2307 के चार शावक स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। इसके बाद चौथे शावक की आधिकारिक पुष्टि की गई। डीएफओ ने की पुष्टि डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि कैमरा ट्रैप में बाघिन टी-2307 के चार शावक दिखाई दिए हैं। पहले तीन शावकों की जानकारी सामने आई थी, लेकिन अब चौथे शावक की भी पुष्टि हो चुकी है।
दुर्गा नाम से भी जानी जाती है बाघिन टी-2307 बाघिन टी-2307 को दुर्गा के नाम से भी जाना जाता है। वह प्रसिद्ध बाघिन टी-111 शक्ति की बेटी है। वर्तमान में बाघिन टी-2307 की टेरेटरी रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नंबर चार में है। बढ़ाई गई मॉनिटरिंग चौथे शावक की पुष्टि के बाद वन विभाग ने जोन नंबर चार में बाघिन और उसके सभी शावकों की मॉनिटरिंग और अधिक बढ़ा दी है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है, ताकि बाघिन और शावकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


