रणथंभौर टाइगर रिजर्व से आने वाले वाइल्डलाइफ के बेहतरीन वीडियो अब बाहर नहीं आ सकेंगे इसे लेकर वन विभाग की ओर से एक आदेश जारी किया गया है जिसमें सफारी के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। सफारी से पहले जमा कराने होंगे फोन रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पर्यटन डीएफओ संजीव शर्मा ने बताया कि पूर्व में सुप्रीम कोर्ट की ओर से वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सफारी के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग रोक लगाने के निर्देश दिए थे।जिसके चलते आज रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों के मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। वन विभाग की ओर से ऑनलाइन बुकिंग साइट पर भी यह जानकारी जल्दी अपलोड कर दी जाएगी। इसी के साथ ही सफारी पर जाने वाले गाइडों को पर्यटकों के मोबाइल फोन के उपयोग करने से रोकने लिए निर्देशित किया गया है। अब यहां सफारी पर आने वाले पर्यटकों को सफारी से पहले मोबाइल गाइड के पास एक बैग में जमा कराने होंगे। जिसे सफारी के बाद लौटा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अब रणथंभौर के टाइगरों की रील्स सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जाती थी। अब यह रोक लगने के बाद रील सोशल मीडिया पर सामने नहीं आएगी।


