रतनगढ़ अभिभाषक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, सम्मान समारोह:कोर्ट परिसर स्थानांतरण और मिनी सचिवालय पर हुई चर्चा

चूरू के रतनगढ़ अभिभाषक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन और सम्मान समारोह बुधवार को कोर्ट परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर को अन्यत्र स्थापित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने और मिनी सचिवालय की स्थापना पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान एडीजे सुरेंद्र कौशिक थे। समारोह में एसडीएम मिथिलेश कुमार, अपर लोक अभियोजक डॉ. जयाकांत बिंवाल, वरिष्ठ एडवोकेट रामावतार पारीक, सांवरमल चमड़िया, रोहिताशसिंह राठौड़, महावीर सिहाग, राजकुमार चोटिया और टेकचंद कटारिया विशिष्ट मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। मंचस्थ अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। चुनाव अधिकारी जगदीशप्रसाद स्वामी और सहायक चुनाव अधिकारी शशिकांत शर्मा का भी अभिनंदन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद इंदौरिया को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट लक्ष्मण प्रजापत और महावीरसिंह ने न्यायालय परिसर को अन्यत्र स्थापित करने की प्रक्रिया में और गति लाने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके साथ ही, मिनी सचिवालय की स्थापना पर भी जोर दिया गया, ताकि न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आ सके। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद इंदौरिया ने इस अवसर पर अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। संरक्षक मंडल में कमलकांत शर्मा, रामावतार पारीक, सांवरमल चमड़िया, रोहिताशसिंह राठौड़, टेकचंद कटारिया, भंवरलाल प्रजापत, महावीरसिंह राठौड़ को शामिल किया गया। अनिल सोनी और निरणाराम बिस्सू वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि लक्ष्मण प्रजापत, मोहम्मद रियाज और आशुतोष पुरोहित उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए। संजय कटारिया को महासचिव, गोविंदप्रसाद कठौड़ को सचिव, पंकज मंडार को सह सचिव, रजनीकांत सोनी को कोषाध्यक्ष, रमेश पारीक को पुस्तकालय मंत्री, गौतम नाथोलिया को प्रवक्ता, रज्जा मुराद अलवी और सुरेंद्र जायसवाल को मीडिया प्रभारी, भवानीसिंह चारण को वेलफेयर मंत्री, संतोष गुरावा को महिला प्रकोष्ठ, राहुल देव को भवन व्यवस्था मंत्री और मोहनलाल महर्षि को प्रचार प्रसार मंत्री बनाया गया है। इन सभी मनोनीत सदस्यों का भी अतिथियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट संजय कटारिया ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *