रतनगढ़ में पेयजल समस्या, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम:जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, XEN ने JEN को भेजने का दिया आश्वासन

चूरू जिले के रतनगढ़ में पेयजल समस्या से परेशान वार्ड दो, तीन और पांच के करीब सौ घरों के लोगों ने शनिवार को सड़क पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता कल्याण सिंह शेखावत और रामवीर सिंह राईका मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात की और विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा। कांग्रेस नेता शेखावत ने अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, जिसके बाद एक्सईएन ने मौके पर जेईएन भेजने का आश्वासन दिया। यह समस्या रतनगढ़ की चमड़ियों की ढाणी में स्थित वार्ड दो, तीन और पांच के निवासियों को लंबे समय से प्रभावित कर रही है। इस क्षेत्र के करीब सौ से अधिक घर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार विभाग को इस समस्या से अवगत कराया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार जब भी विभाग को शिकायत की जाती है, तो एक-दो दिन के लिए पानी की आपूर्ति सुचारू हो जाती है, लेकिन उसके बाद समस्या फिर से गंभीर हो जाती है। करीब पांच दिन पहले भी लोगों ने जलदाय विभाग के एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया था, जिसके बाद दो दिनों तक पानी की आपूर्ति हुई थी। हालांकि, अब यह समस्या फिर से गहरा गई है, जिससे परेशान दर्जनों महिला-पुरुष शहर को मेगा हाईवे से जोड़ने वाले मार्ग पर धरने पर बैठ गए और विभाग के प्रति नाराजगी जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *