रतलाम में आज 4 घंटे बिजली कटौती:चांदनी चौक, बाजना बस स्टैंड समेत 30 से अधिक क्षेत्र होंगे प्रभावित

बिजली कंपनी आज (शुक्रवार) शहर में त्रिवेणी सब स्टेशन पर 11केवी एवं 33केवी फीडर पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम करेगी। इस वजह से सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चांदनीचौक, बाजना बस स्टैंड समेत 30 से अधिक क्षेत्रों में विद्युत सप्लाय बंद रहेगी। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में मोती नगर, टाटा नगर, बाजना बस स्टैंड, लक्कड़पीठा रोड, चांदनी चौक, गोल चक्कर, वीके मार्केट, गणेश देवरी, नोलाईपुरा, माणकचौक पुलिस थाना, जस्सूपन्ना की हवेली, झालानी कॉलोनी, तोपखाना, बजाजखाना, धनजी बाई का नोहरा, नीमचौक, हरदेवलाला की पिपली, लौहार रोड, मोती नगर, अमृत सागर तालाब, त्रिवेणी रोड, अमृत सागर कालोनी, राम नगर, शिवालय कॉलोनी, कनेरी पुलिस लाइन, त्रिवेणी रोड, रामगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा आरके नगर, बोरा कॉलोनी, भैरव बाग कॉलोनी, सूरज श्री कॉलोनी, उत्तम पार्क कॉलोनी, सूरज श्री एक्सटेंशन, कनेरी रोड, त्रिवेणी मेला ग्राउंड, त्रिपोलिया गेट, त्रिवेणी रोड, तेजा नगर, बालाजी नगर, रामगढ़, हनुमान रुंडी, कसारा बाजार, संत रविदास चौक, शुभम रेसिडेंसी, गणेश मार्केट समेत आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक विद्युत सप्लाय नहीं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *