रतलाम में बरबड़ हनुमान मंदिर महोत्सव:आज आएंगे उत्तम स्वामी, कल होगी प्राण-प्रतिष्ठा; महलवाड़ा से निकली आव्हान रैली

रतलाम के सिद्ध तीर्थ श्री बरबड़ हनुमान मंदिर पर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वज-कलश स्थापना महोत्सव मनाया जा रहा है। महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरानंद महाराज (उत्तम स्वामी) आज (शनिवार) रतलाम आएंगे। शाम 5 बजे उनके प्रवचन होंगे। महोत्सव के मुख्य आयोजन यानी प्राण-प्रतिष्ठा कल (30 नवंबर) को होगी। इसके लिए शहर में आव्हान रैली निकालकर लोगों को आमंत्रित किया गया। शहरवासियों को महोत्सव का आमंत्रण देने के लिए महलवाड़ा से प्रमुख मार्गों से होते हुए आव्हान रैली निकाली गई। इसमें महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रवीण सोनी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन और पार्षद पप्पू पुरोहित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ में दी आहुतियां, मूर्तियों का फूल में अधिवास
महोत्सव के तीसरे दिन यज्ञाचार्य पं. दुर्गाशंकर ओझा और 11 भूदेवों के मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गईं। प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान की मूर्तियों का फूल में अधिवास कराया गया। यजमान संध्या-चंद्रप्रकाश सारडा, ममता-अनिल झालानी, निकिता-संजय अग्रवाल, गायत्री-रमेश मित्तल और लक्ष्मी-महेश अग्रवाल ने पूजन कर विधि संपन्न की। कल अभिजित मुहूर्त में होगी प्राण-प्रतिष्ठा
मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वज-कलश स्थापना 30 नवंबर को उत्तम स्वामी के आतिथ्य में सुबह 11.45 बजे अभिजित मुहूर्त में होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *