रतलाम में रविवार देर रात अचानक मौसम में बदलाव हुआ। सोमवार सुबह होते ही बर्फीली हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड का असर दिखा। आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से मावठे जैसा मौसम बना रहा। कोहरा भी छाया। सुबह 10 बजे बाद धूप निकली। पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस लुढ़का गया। मकर संक्रांति के एक दिन पहले ठंड अपना असर दिखा रही है। रतलाम शहर समेत जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं के चलने के कारण कंपकपाने वाली ठंड का असर रहा। आसमान में बादलों के छाने से सूरज की लुका-छिपी जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बादल और बूंदाबांदी होने का अलर्ट भी जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी होने से मौसम का मिजाज बदला रहा है। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से बारिश का मौसम बना हुआ है। इससे दिन-रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस कारण ठंड का असर बढ़ेगा। मौसम में हुए बदलाव से पारा लुढ़कने की संभावना है। अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस लुढ़का पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री लुढ़का है। न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पारे में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण ठंड का असर बना हुआ है। पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर (आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)


