IIID शो केस का हुआ समापन:सूफी नाइट और लाइव डेमोस्ट्रेशन के साथ नए आर्किटेक्चर और इंटीरियर्स का अनुभव

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइनर्स (IIIA) शो केस के अंतिम दिन बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और ‘ईविल आई’ को सिरेमिक प्लाट्स पर पेंट किया। इस दौरान रंगों ने एक अलग ही जादू बिखेरा। शाम को सूफी नाइट में द कबीर स्टूडियो ने अपने सूफी गीतों ‘कुन फाय कुन’, ‘अर्जियां’, और ‘सैया’ से माहौल को गुलजार कर दिया। तीन दिनों में 20 हजार से ज्यादा दर्शकों ने शो केस का आनंद लिया। चैयरपर्सन आर्किटेक्ट अभिषेक जुल्का ने बताया कि इस आयोजन में लाइव डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से लोगों को मॉडर्न आर्किटेक्चर और इंटीरियर प्रोडक्ट्स से परिचित कराया गया। साथ ही, सस्टेनेबिलिटी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। शो के दौरान नए सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन किया गया। आर्ट गैलरी में यंग और फोक आर्टिस्ट की कलाओं को आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनर्स से जोड़ा गया, ताकि वे मैन स्ट्रीम वर्क फोर्स का हिस्सा बन सकें। कंपनी के प्रणव जैन ने मच्छरों से बचाव के लिए कई एडवांस सोल्युशन पेश किए हैं, जो न केवल प्रभावी हैं, बल्कि खूबसूरत भी दिखते हैं और आसानी से साफ किए जा सकते हैं। सनी नावड़कर के अनुसार, अब लोग पूरे घर का फर्नीचर एक ही सिमेट्री और कलर थीम में पसंद करते हैं, जिससे पूरे घर में एक समानता बनी रहती है। इसके साथ ही, जर्मन और इटालियन फर्नीचर की भी बढ़ती हुई मांग है। फर्नीचर कस्टमाइजेशन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे कस्टमर की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन तैयार किया जा सकता है। मोहित संचेती ने बताया कि घरों में हल्के और मजबूत स्ट्रक्चर की बढ़ती मांग के कारण एल्युमिनियम अब पहली पसंद बन चुका है। इसके रंगीन विकल्प भी अब उपलब्ध हैं, और इसका उपयोग रेलिंग, वॉल पार्टीशियन, फसाड, डोर्स और विंडोज के निर्माण में किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *