रतलाम में बुजुर्ग की हत्या:रात में परिवार के सदस्य से हुआ विवाद, सुबह मिला शव; सिर पर चोट के निशान

रतलाम के नामली थाना अंतर्गत ग्राम सिखेड़ी में एक बुजुर्ग का संदिग्ध शव मिला है। पुलिस को आशंका है कि बुजुर्ग की हत्या की है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे है। घटना की जांच में जुटे है। मृतक का नाम गणपत सामने आया है। जिनकी उम्र 65 से 70 के बीच है। यह गांव सिखेड़ी के नई आबादी क्षेत्र में रहते है। रविवार सुबह इनका शव घर के बरामदे में मिला है। सूचना मिलने पर रतलाम से एएसपी राकेश खाखा, ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी पहुंची। आसपास व परिवार के लोगों से चर्चा की। पंचनामा बनाकर शव को सुबह 11.15 बजे गांव से रतलाम मेडिकल कॉलेज पीएम के लिए रवाना किया। चोट के निशान प्राथमिक जांच में सामने आया कि बुजुर्ग का शनिवार रात परिवार के किसी सदस्य से विवाद हुआ था। विवाद का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। बुजुर्ग के सिर पर चोट के निशान है। जिससे अंदेशा है कि उन पर वार किया है। जिससे चोट लगने पर उनकी मौत हो गई। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या के सबूत मिले है। घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *