सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने सोमवार देर शाम रतलाम शहर विधानसभा के पांचों मंडलों की बैठक ली। उन्होंने एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) कार्य की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि यह अभियान का अंतिम दौर है, इसलिए सतत जागरूक रहें। मंत्री ने कहा कि दावे-आपत्ति के साथ फॉर्म 6, 7 और 8 की प्रक्रिया गंभीरता से पूरी कराई जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से अछूता न रहे। जिला टोली संयोजक ने दी प्रक्रिया की जानकारी बैठक के दौरान एसआईआर जिला टोली संयोजक नितिन लोढ़ा ने अंतिम दौर में होने वाली प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, विधानसभा संयोजक जयवंत कोठारी ने शहर विधानसभा क्षेत्र में अब तक हुए कार्यों की जानकारी पटल पर रखी। मंत्री काश्यप ने अब तक हुए कार्यों का ब्यौरा लिया और कार्यकर्ताओं को मुस्तैदी से काम करने को कहा। जिलाध्यक्ष समेत मंडल अध्यक्ष रहे मौजूद बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, नंदकिशोर पंवार, सोना शर्मा, मयूर पुरोहित विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, सुबेंद्र गुर्जर, विवेक शर्मा, संदीप मौर्य, आकाश खड़के, भावना गुर्जर, आयुषी सांखला, शुभम चौहान और निखिल बोरीवाल समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।


