रतलाम में मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे ध्वजारोहण:परेड की अंतिम रिहर्सल की गई; ASI को बनाया मुख्य अतिथि

रतलाम में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मुख्य समारोह पोलो ग्राउंड पर होगा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के आयोजन की तैयारियों एवं परेड की अंतिम रिहर्सल शनिवार (24 जनवरी) को पोलो ग्राउंड पर की गई। रिहर्सल में मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। पुलिस बल, स्काउट, एसएएफ, एनसीसी, शौर्य दल द्वारा अंतिम रूप से परेड की रिहर्सल की गई। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पूर्व अभ्यास किया। कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि पूर्व में शासन स्तर से प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह का नाम रतलाम में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथि बनाया था। लेकिन बाद में शासन ने अपने आदेश में बदलाव कर दिया। सुबह 9 बजे होगा ध्वजारोहण मुख्य समारोह में 26 जनवरी की सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी । राष्ट्रगान होगा, 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। 9.10 बजे प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन होगा। समारोह में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शासकीय विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों , सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, झांकी एवं परेड दल को मंच से पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *