रतलाम में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को मावठा गिरा। मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। सूरज बादलों की ओट में छिपा हुआ है। लोगों को धूप का इंतजार है। पिछले 24 घंटे में दोपहर का तापमान में 0.8 डिग्री लुढ़का है। वहीं रात का तापमान एक डिग्री बढ़ा है। बादलों के आसमान में जमे होने के कारण ठिठुरन वाली ठंड का दौरा जारी है। सुबह कोहरा भी छाने लगा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को ठंड का अहसास हाे रहा है। मौसम विभाग ने भी 28 दिसंबर तक सीजन का पहला मावठा गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। बारिश के साथ कुछ हिस्सों में ओले भी गिरेंगे। मंगलवार सुबह 9 बजे तक सड़कों पर दूर-दूर तक हल्का कोहरा छाया रहा। चालक हेडलाइट चालू कर वाहन चलाते दिखे। दिन और रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार को दोपहर का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। वहीं रात का तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पहले रविवार को पारा 11.5 डिग्री सेल्सियस था। दिन और रात के पारे में उतार-चढ़ाव के बावजूद ठंड का असर बना हुआ है।


