रतलाम के रिंगनोद थाना क्षेत्र की माननखेड़ा चौकी पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 25 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 3.75 लाख रुपए बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने माननखेड़ा बस स्टैंड के पास कार्रवाई की। पुलिस ने रोड किनारे खड़े आरोपी ईश्वरलाल (30) पुत्र हरिराम सूर्यवंशी और नागेश्वर (21) पुत्र मांगीलाल कुमावत को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। मंदसौर से लेकर आए थे मादक पदार्थ पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह डोडा चूरा मंदसौर जिले के आकोदड़ा निवासी श्यामलाल पिता बद्रीलाल सरगरा से लेकर आए थे। पुलिस ने श्यामलाल को भी मामले में आरोपी बनाया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। रतलाम जाने की फिराक में थे माननखेड़ा चौकी प्रभारी राजेश मालवीय ने बताया कि आरोपी शनिवार रात बस में बैठकर रतलाम तरफ जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस ने रविवार शाम को इस कार्रवाई का खुलासा किया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।


