रथयात्रा का मेयर को दिया निमंत्रण

भास्कर न्यूज | लुधियाना हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा 8 फरवरी को एक विशाल रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर कमेटी के चेयरमैन जीवन गुप्ता, प्रधान अश्वनी बहल और पार्षद विशाल रुचि गुलाटी ने मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर को विधिवत निमंत्रण दिया। निमंत्रण स्वीकार करते हुए मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने नगर निगम की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने विशेष निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। दविंदर बहल गोगा ने बताया कि पूरे रथयात्रा मार्ग को इत्र के छिड़काव से सुगंधित किया जाएगा। इस बैठक के दौरान विशाल गुलाटी और कमल सागर सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *