हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा आगामी 8 फरवरी को संत समाज के पावन सानिध्य में रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कमेटी के चेयरमैन जीवन गुप्ता और प्रधान अश्वनी बहल के नेतृत्व में पूरी टीम शहर की हर धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्था को एकजुट करने में जुटी है। इसी कड़ी में मल्होत्रा डाइंग के संजय मल्होत्रा को विशेष निमंत्रण सौंपा गया। संजय मल्होत्रा ने ऐलान किया कि डाइंग एसोसिएशन के सभी सदस्य केसरिया पगड़ियां पहनकर शौर्य के साथ इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। प्रधान अश्वनी बहल ने बताया कि रथयात्रा मार्ग को रंग-बिरंगी लाइटों से किसी दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस मौके पर अमित गुप्ता, दविंदर बहल गोगा और कमल सागर आदि उपस्थित रहे।


