लुधियाना| हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 8 फरवरी को शहर में विशाल रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। श्री दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल से शुरू होने वाली इस भव्य यात्रा को लेकर शिवभक्तों में भारी उत्साह है। तैयारियों को लेकर कमेटी के चेयरमैन जीवन गुप्ता और प्रधान अश्वनी बहल की देखरेख में बैठकों का दौर जारी है। तैयारियों के क्रम में कमेटी पदाधिकारियों ने कृष्णा ट्यूबलर के अजय शर्मा को विशेष रूप से निमंत्रण दिया। अजय शर्मा ने घोषणा की कि रथयात्रा में उनकी ओर से भक्तों को रुद्राक्ष की मालाएं वितरित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि महादेव के चरणों में अर्जी लगाने वाले हर भक्त के कष्टों का निवारण होता है। प्रधान अश्वनी बहल और चेयरमैन जीवन गुप्ता ने बताया कि व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं। ये टीमें रूट पर लगने वाले भंडारों, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक को नियंत्रित करने में सहयोग करेंगी। दविंदर बहल गोगा ने बताया कि भक्त भगवान के पंचमुखी स्वरूप के दर्शनों के लिए उत्साहित हैं।


