‘रथ यात्रा से घर-घर पहुंचेंगी सरकरी योजनाएं’:बीजेपी नेता बाेले- डबल इंजन की सरकार जनता की सेवा कर रही

राजस्थान की भजनलाल सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में टोंक विधानसभा के मेहंदवास मंडल के काबरा, अरनियामाल, चंदलाई पहुंची। जहां पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गईं। बोले- आमजन को सरकार की योजनाएं बताना उद्देश्य इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना और लाभार्थियों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। इसके माध्यम से सरकार ने अपने सुशासन की रिपोर्ट जनता के समक्ष प्रस्तुत की है। दो साल में ही भाजपा की घोषणाएं धरातल पर उतरने लगी हैं। कहा- डबल इंजन की सरकार ने सेवा की रथ यात्रा टोंक विधानसभा प्रभारी प्रेमप्रकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने बीते दो वर्षों से जनसेवा, सुशासन और समयबद्ध समाधान के संकल्प के साथ शहर से लेकर गांव-ढाणी तक प्रत्येक नागरिक के साथ सेवा भाव से खड़ी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबलू टैंकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। मंडल अध्यक्ष नंदलाल छान ने कहा कि इस रथ यात्रा का उद्देश्य आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि विकास रथ में एक सुझाव पेटिका भी रखी गई है। उन्होंने कहा कि आमजन विकास कार्यों और नीतियों से संबंधित अपने मूल्यवान सुझाव इसमें दे सकते हैं। इस यात्रा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी देना है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रधान काबरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनगोपाल जाट,जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिरोठा, विकास अधिकारी पंचायत समिति सविता राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष चौथमल विजय,लोकेश शर्मा,ओमप्रकाश गुप्ता,बूथ अध्यक्ष मौजीराम,हरिराम ,राकेश,शांतिलाल मीणा, सत्यनारायण, हीरालाल, श्योजी मीणा, महावीर मीणा सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *