रमक झमक मंच पर देगा नए नोट, सेल्फी के लिए लगाया ग्लो साइन बोर्ड

बीकानेर. पुष्करणा सावा में शादी करने वाले परिवार को रमक झमक संस्था के मंच पर 10-20 के नए नोट उपलब्ध करवाएगा। रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा भैरु ने बताया कि 10 फरवरी को पुष्करणा सावा में जिन परिवार में शादी है अथवा सावा के निर्धारित कार्यक्रम में यज्ञोपवीत या मायरा है। उनके लिए बैंक बुधवार को केश विनिमय काउंटर लगाएगा। यहां से नए नोट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए विवाह वाले परिवार को कुकुंम पत्रिका व आधार कार्ड की फोटो प्रति साथ लानी होगी। केश विनिमय का काउंटर बुधवार 11 से दोपहर से 3 बजे तक खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि पुष्करणा सावा पर बाहर से आने प्रवासियों को सावा की लुप्त होती परंपरा झलक की झलक के साथ फोटो क्लिक कर सकें। इसके लिए रमक झमक मंच पर सावा सेल्फी ग्लो साइन बोर्ड लगाया गया है। इस अवसर पर अनुराधा आचार्य,नागू भा,शिव चुरा,रिंकू ओझा,लक्ष्मी ओझा, आनंद राजपूत, ट्यूनिश सोनी, डिंपल सोनी, जुगल किशोर पुरोहित आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *