रमेशचंद्र अग्रवाल जी की याद में प्रेरणा दिवस, अन्नदान से मेडिकल कैंप तक सेवाभाव का संगम

सीनियर सिटीजन होम में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर इसी कड़ी में, दैनिक भास्कर समूह के संस्थापक की याद में मेडिक्योर हॉस्पिटल, बूटी की ओर से बरियातू स्थित सीनियर सिटीजन होम में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अमिताभ कुमार सहित डॉ. अर्चना पाठक, डॉ. सुमन दुबे, डॉ. रणवीर पांडे और डॉ. पार्थ तिवारी ने वरिष्ठजनों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में आए 37 वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क दवाइयां और रक्त जांच की सुविधा प्रदान की गई। कार्यक्रम में अस्पताल के मैनेजर सरोजेश मिश्रा, शशि वर्मा, सिस्टर रागिनी, सिस्टर लक्ष्मी, उज्ज्वल कुमार, विश्वनाथ महतो और शिबू मुंडा सहित अन्य कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। पेंटिंग प्रतियोगिता में रूही को प्रथम व स्तुति को दूसरा स्थान वृद्धा आश्रम में अन्नदान इसके अलावा भास्कर कार्यालय में कर्मचारियों के बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक से बढ़कर एक सुंदर कलाकृतियां बनाईं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रूही कुमारी ने प्रथम तथा स्तुति कुमारी ने द्वितीय स्थान पाया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। रांची | दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल जी के 81वें जन्मदिवस को रविवार को पूरे सम्मान और भावनाओं के साथ ‘प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर का मुख्य उद्देश्य समाज और मानव सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करना और उसे जन-जन तक पहुंचाना रहा। सबसे पहले शनिवार को भास्कर कार्यालय रांची में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें दर्जनों कर्मियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में रविवार को दैनिक भास्कर की ओर से शहर के वृद्धा आश्रम और अनाथ आश्रम में अन्नदान किया गया। इस दौरान आश्रमों में मौजूद वृद्धजन और बच्चों के साथ खुशियां बांटी गईं। उपस्थित लोगों ने भास्कर समूह के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की और कहा कि भास्कर उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। प्रेरणा दिवस के अवसर पर आयोजित इन सभी सेवात्मक कार्यक्रमों ने रमेशचंद्र अग्रवाल जी के जीवन-मूल्यों और समाजसेवा की भावना को जीवंत कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *