रविन्द्र खुल्लर मेमोरियल स्कूल ने स्वच्छता व हरित मूल्यांकन में पाई 4 स्टार रेटिंग

जालंधर| रविन्द्र खुल्लर मेमोरियल गीता मंदिर मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से स्वच्छ व हरित विद्यालय गतिविधि में भाग लिया गया। प्रिंसिपल अबकार सिंह ने कहा कि स्कूल ने जल, स्वच्छता, साफ-सफाई, पर्यावरण स्थिरता और हरित भविष्य के लिए जिम्मेदार नागरिकों के पोषण के राष्ट्रीय मिशन के प्रतिबद्धता को दर्शाया। हमारा विद्यालय 4-स्टार रेटिंग के साथ, एनईपी 2020 के अनुसार पर्यावरणीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस दौरान प्रधान विजय खुल्लर, संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार के द्वारा प्रिंसिपल के अनथक प्रयास और लगन की तारीफ करते हुए सर्टिफिकेट दिया। इस मौके स्कूल की वाइस प्रिंसिपल वरिंदरजीत कौर और लक्ष्मी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *