रविवार का दिन बाकी दिनों के मुकाबले गर्म रहा। दिन का तापमान 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गर्मी ने यहां लोगों को सताया वहीं उमस भी बनी रही। यहां तक कि रात का तापमान भी 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो सोमवार का दिन बारिश होने की संभावना रहेगी। इस दौरान बारिश 21 से 23 जुलाई तक होने की संभावना है। आसमान में बादल रहने से मौसम में भी 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 24 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रहने कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना रहेगी। 25 जुलाई को मौसम साफ रहेगा, गर्मी लोगों को सता सकती है।


