श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित समागम

धर्म प्रचार कमेटी चीफ खालसा दीवान ने श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजनाला में एक धार्मिक सेमिनार आयोजित किया गया। उसके बाद मैडम नवनीत के नेतृत्व में बच्चों द्वारा गुरु साहिबान जी से संबंधित एक शबद गायन किया गया। इस सेमिनार में विशेष रूप से पहुंचे स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य स. दर्शन सिंह निज्जर, इंद्रजीत सिंह, स. गुरभेज सिंह, गुरबख्श सिंह बेदी, स. हरमनजीत सिंह, शिरोमणि कमेटी धर्म प्रचारक भाई बलकार सिंह ने बच्चों को बाला प्रीतम श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और सिख धर्म में दिए गए योगदान के बारे में जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *