रविवार को मेले की पार्किंग दोपहर में ही फुल:झूला सेक्टर में रही खासी भीड़; मेले की खाली दुकानों को होगा पुन: आवंटन

ग्वालियर व्यापार मेला भले अभी आधा-अधूरा लगा है। लेकिन शहरवासियों में मेले को लेकर जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। ​यही कारण है कि मेले में रविवार को सैलानियों की जोरदार भीड़ उमड़ी। दोपहर में ही पार्किंग फुल हो गई। झूला सेक्टर की स्थिति देर रात तक ऐसी रही कि सैलानियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। हालांकि सैलानी मेले के कई सेक्टरों को खाली पाकर निराश हुए। इसका कारण प्रदर्शनी, ऑटोमोबाइल सेक्टर अब तक नहीं लगे। मेले की खाली दुकानों को होगा फिर से होगा आवंटन व्यापार मेले में खाली पड़ी दुकानों का पुन: आवंटन 6 जनवरी को मेला प्राधिकरण के कार्यालय में किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से सर्वे और आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 16 दिसंबर को जिन दुकानदारों ने आवेदन किए हैं, उन्हें मेले की रिक्त दुकानों का आवंटन होगा। मेला सचिव टीआर रावत ने बताया कि जिन दुकानदारों ने राशि जमा नहीं की है, अथवा जिन दुकानदारों ने दुकानें शुरू नहीं की हैं। उनकी दुकानें निरस्त की जाकर पुन: आवंटित की जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *