रविशंकर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह:तोखन साहू करेंगे ध्वजारोहण, अलग-अलगा क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

दुर्ग जिले में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित होगा। इस अवसर पर केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तोखन साहू सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेकर निरीक्षण करेंगे। ध्वजारोहण के बाद आकर्षक परेड का आयोजन होगा, जिसमें अलग-अलग विभागों और बलों की टुकड़ियां शामिल होंगी। सुबह 10 बजे शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद स्कूली बच्चों की ओर से देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह में विभागीय झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जिनमें शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। बेहतर कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 83 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार, ये वे लोग हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। इसमें राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। भिलाई नगर निगम में भी मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में भी 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। निगम मुख्य कार्यालय में सुबह 8 बजे महापौर नीरज पाल की उपस्थिति में निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय झंडारोहण करेंगे। इसके बाद प्रातः 8.30 बजे महापौर यूनियन कार्यालय में झंडारोहण होगा। 10.30 बजे देवेंद्र यादव फहराएंगे तिरंगा शहर के अलग-अलग प्रमुख स्थलों पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 9 बजे खुर्सीपार चौक और 10.30 बजे शहीद पार्क में विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल की उपस्थिति में ध्वजारोहण होगा। वहीं, 9.30 बजे नेहरू नगर चौक और 10 बजे लोकंगन वैशाली नगर में विधायक रिकेश सेन और महापौर नीरज पाल की मौजूदगी में तिरंगा फहराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *