लुधियाना में नशा तस्करों के एनकाउंटर का केस:मुठभेड़ में एक तस्कर हुआ था घायल,305 ग्राम हेरोइन, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

पंजाब के लुधियाना में शनिवार रात पुलिस की ANTF (नारकोटिक्स विरोधी कार्य बल) और चार कार सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी और पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसी दौरान एक बदमाश की कमर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे उठाया और सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। वहीं बाकी तीन बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये बदमाश हेरोइन सप्लाई करने का काम करते है। इनसे पुलिस को 305 ग्राम हेरोइन मिली है। सूचना के आधार पर था पुलिस ने घेरा जानकारी के अनुसार पुलिस के पास सूचना थी कि कार में चार युवक असला लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर उन्हें लोहारा में पेट्रोल पंप के पास घेर लिया। पुलिस ने जब उनकी घेराबंदी की तो एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी और वहां से गाड़ी भगाने की कोशिश की। उसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और तीन बदमाशों को पकड़ लिया जबकि गए बदमाश को गोली लग गई। जिसे गोली लगी है उसकी पहचान लोहारा निवासी तरनप्रीत सिंह के रूप में हुई। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसने वहां से भी भागने की कोशिश की लेकिन स्टाफ ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनप्रीत सिंह, निवासी डाबा, कुलदीप सिंह उर्फ दीप, निवासी फतेह सिंह नगर, सुखदेव सिंह उर्फ सनी, निवासी गांव गिदरी, दोराहा सुखप्रीत सिंह, निवासी गांव टिब्बा, साहनेवाल के रूप में हुई है। 305 ग्राम हेरोइन और देसी पिस्टल बरामद
मराडो पुलिस चौकी के इंचार्ज ASI कपिल कुमार ने बताया कि FIR ANTF के ASI सुखदेव सिंह के बयान के आधार पर दर्ज की गई है। आरोपियों के कब्जे से 305 ग्राम हेरोइन, कार, एक देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और ये पहले भी ड्रग तस्करी के मामलों में शामिल रह चुके हैं। नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर की थी फायरिंग
ANTF को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने शनिवार रात नाकाबंदी की। पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसमें सवार आरोपी भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी तरनप्रीत सिंह की कमर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे काबू कर लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बाद में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *