रायसेन के खेल मैदान में आज सोमवार को सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन होने जा रहा है। इस खास मौके पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी आयोजन को यादगार बनाएगी। समापन समारोह के बाद रंगीन आतिशबाजी भी की जाएगी। रवींद्र जडेजा दोपहर करीब तीन बजे भोपाल से रायसेन पहुंचेंगे। स्टेडियम में वे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के साथ मंच से खिलाड़ियों और दर्शकों का अभिवादन करेंगे। कबड्डी और क्रिकेट का फाइनल रविवार को दिन और रात में महिला व पुरुष वर्ग की कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिताएं खेली गईं। हर मुकाबले में दर्शकों का जोश देखते ही बन रहा था। चौके-छक्कों और शानदार खेल पर मैदान तालियों से गूंजता रहा। सेमीफाइनल के बाद फाइनल मुकाबलों पर टिकी नजरें रविवार को खेले गए सेमीफाइनल में सांची विधानसभा की टीम ने विदिशा विधानसभा को 20 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। देर रात दूसरा सेमीफाइनल सिलवानी और बुधनी के बीच खेला गया। आज पुरुष कबड्डी का फाइनल सिलवानी और इच्छावर के बीच होगा, जबकि महिला कबड्डी का फाइनल बुधनी और गंजबासौदा के बीच खेला जाएगा। महिला क्रिकेट का फाइनल मुकाबला बुधनी और सांची की टीमों के बीच होगा। शिवराज सिंह चौहान ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला रविवार देर शाम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ खेल मैदान पहुंचे। उन्होंने सेमीफाइनल मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन के दौरान खेल मैदान जोश, जुनून और रोमांच से भरा नजर आया। देखें तस्वीरें


