रवींद्र जयंती पर 9 मई को भव्य समारोह

भास्कर न्यूज | जामताड़ा संत एंथोनी स्कूल में झारखंड बांगाली समिति और स्कूल प्रबंधन की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. डीडी भंडारी ने की। बैठक में तय हुआ कि 9 मई को 164वीं रबींद्र नाथ टैगोर की जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी। समारोह की शुरुआत सुबह 7 बजे प्रात: भ्रमण से होगी। प्रतिभागी सरखेलडीह स्थित रबींद्रनाथ ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सभी संत एंथोनी स्कूल लौटेंगे। स्कूल के स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगोष्ठी का आयोजन होगा। यह आयोजन विश्व कवि को समर्पित रहेगा। बैठक में हाल ही में झारखंड बंग्ला भाषा उन्नयन समिति के शिष्टमंडल की विभागीय मंत्री से हुई बातचीत का भी जिक्र हुआ। मंत्री ने बांग्ला माध्यम से पढ़ाई की मांग पर कहा था, “स्टूडेंट दो- हम पुस्तक और शिक्षक दे देंगे”। समिति ने इस बयान की कड़ी निंदा की। कहा कि यह एक जिम्मेदार मंत्री का गैर जिम्मेदाराना रवैया है। समिति ने मांग की कि मंत्री को इस विषय पर समय रहते ठोस कदम उठाना चाहिए। बैठक में डॉ. डीडी भंडारी, डॉ. कांचन गोपाल मंडल, चंचल कुमार राय, डॉ. चंचल भंडारी, शिक्षिका रत्ना पाल सहित कई लोग मौजूद थे। अंत में विद्यालय के बच्चों ने रबींद्र संगीत प्रस्तुत कर बैठक का समापन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *