बागडेहरी | जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जरूरतमंदों के बीच पेयजल, ठंडा पानी और ओआरएस के पैकेट बांटे गए। यह पहल प्राधिकार के पारा लीगल वोलंटियर दुलाल भुंई ने की। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह कदम उठाया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को लू और निर्जलीकरण से बचाना था। खासकर वृद्ध, महिलाएं और बच्चे इससे लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के दौरान लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय भी बताए गए। दुलाल भुंई ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए यह पहल जरूरी है। ताकि कोई भी व्यक्ति पानी की कमी या गर्मी से बीमार न पड़े। उन्होंने ओआरएस के उपयोग और इसके फायदे भी समझाए। प्रखंड कार्यालय पहुंचे कई ग्रामीणों ने राहत महसूस की। इस प्रयास की सराहना की।


