उज्जैन | जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि सीएसपी पुष्पा प्रजापति व थाना प्रभारी जीवाजीगंज निरीक्षक विवेक कनोड़िया द्वारा मार्ग निरीक्षण किया जा रहा था, तभी फाजलपुरा क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट एवं काले शीशों वाली कार उल्टी दिशा में खड़ी पाई। इससे जाम लग गया। पुलिस ने हटवाने का कहा तो चालक द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया तथा वाहन को तेज गति से पीछे किया गया, जिससे पास में सब्जी बेच रही एक महिला को हल्की चोट आई। वाहन रोककर पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम क्रिश पिता हरीश आसवानी निवासी गीता कॉलोनी बताया। उक्त युवक ने लाइसेंस भी नहीं दिखाया, जिसके चलते मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 12 हजार 500 रुपए का जुर्माना किया गया।


