रांची एयरपोर्ट पर पार्किंग को लेकर रोज किचकिच, प्रबंधन बोला- 15 से पहले बदलेगी व्यवस्था

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्किंग को लेकर किचकिच अब रोजाना की बात हो गई है। यात्रियों की शिकायत रहती है कि 10 मिनट फ्री पार्किंग की सुविधा होने के बाद भी पैसे लिए जाते हैं। इसे देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने 15 जनवरी से पहले पार्किंग की नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत वर्तमान में एयरपोर्ट में जो एग्जिट गेट है, वह इंट्री गेट बन जाएगा और वर्तमान में जो इंट्री गेट है, वह एग्जिट गेट बन जाएगा। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि मई 2024 से पहले जो व्यवस्था लागू थी, उसे ही एक बार फिर से लाया जा रहा है। नई पार्किंग सुविधा शुरू किए जाने का निर्णय हो चुका है। इसके लिए बैठक हो चुकी है और निर्देश भी दिए जा चुके हैं। हालांकि किस तिथि से यह बदलाव लागू होगा, इसे तय किया जाना बाकी है। नई पार्किंग सुविधा जल्द लागू होगी पार्किंग व्यवस्था में बदलाव की जरूरत क्यों…
वाहन चालकों का कहना है कि 10 मिनट के अंदर निकासी पर भी कार चालकों से 30 रुपए और मोटरसाइकिल चालकों से 10 रुपए पार्किंग के नाम पर लिए जाते हैं। पार्किंग ठेकेदार अपनी गाड़ियां भी खड़ी करवा देते हैं। इससे जाम लग जाता है और 10 मिनट का समय क्रॉस कर जाता है। वाहन चालक जब फ्री पार्किंग का नियम होने की बात करते हैं तो उन्हें धमकी तक दी जाती है। वहीं, प्रीमियम कार पार्किंग शुल्क मनमाने तरीके से 75 से 80 रुपए लिए जा रहे हैं। पैसेंजर्स ने कहा- मनमानी पर लगाम लगे फास्ट टैग से होगा समस्या का समाधान : शैलेश चैंबर टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन शैलेश अग्रवाल ने कहा कि फास्ट टैग से पैसा कटेगा तो समस्या का समाधान खुद हो जाएगा। ऑटोमेटिक स्कैनर लगाने से समय भी बचेगा। पार्किंग का विस्तारीकरण होना है। एयरपोर्ट के पास गाड़ियां नहीं लगनी चाहिए। जबकि पास में ऑटो लगे रहते हैं। हम पर लगे आरोप गलत : पार्किंग इंचार्ज पार्किंग इंचार्ज डीके मिश्रा ने कहा कि हमारे ऊपर जितने भी आरोप लगाए जा रहे हैं, सब बेबुनियाद हैं। प्लेन लैंडिंग के समय अचानक कई गाड़ियां आ जाती हैं, जिससे जाम लगता है। 9 मिनट 59 सेकेंड तक हम पैसे नहीं लेते हैं। वहीं, 10 मिनट एक सेकेंड होने पर पैसे छोड़ भी नहीं सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *