राजधानी रांची में पहली बार भारतीय वायुसेना ने अपना शौर्य दिखाया। शनिवार को नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड में सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम ने एयर शो किया। वायुसेना के पायलटों ने हॉक विमानों से एक घंटे तक आसमान में करतब दिखाए। सुबह 9:45 बजे वायुसेना का विमान आसमान में मंडराने लगे थे। सुबह 10:03 बजे छह विमानों ने एक साथ करतब दिखाना शुरू किया। आसमान में पांच मीटर से भी कम दूरी रखते हुए पायलट ने अलग-अलग कलाकृतियां बनाईं। इससे लोग रोमांचित हो उठे। विमानों के आसमान में तिरंगा बनाते ही वहां मौजूद लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इन 5 करतब कालोगों ने उठाया आनंद 1. तीन विमानों ने एक साथ आसमान में उड़ान भरते हुए तिरंगा बनाया। 2. दो विमानों ने आसमान में दिल की आकृति बनाई। 3. छह विमानों ने एक अक्षर बनाई, जो एकता को दर्शाता है। 4. विमानों की कलाबाजियों ने भी लोगों का मन मोहा। 5. तीन विमानों ने एक साथ उड़ान भरी। इसमें एक विमान दो विमानों को ऊपर-नीचे से क्रॉस कर रहा था।


